चिन्मयानंद मामले की पीड़िता की गिरफ्तारी पर बोलीं प्रियंका, 'वाह रे भाजपा का न्याय'

चिन्मयानंद मामले की पीड़िता की गिरफ्तारी पर बोलीं प्रियंका, 'वाह रे भाजपा का न्याय'



 

                                               प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो :

 


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयांनद के खिलाफ बलात्कार के आरोप को लेकर योगी आदित्यनाथ की सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रियंका ने चिन्मयांनद के खिलाफ बलात्कार के आरोप लगाने वाली लड़की की रंगदारी के आरोप में गिरफ्तारी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह भाजपा का न्याय है।
 

प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा कि उन्नाव बलात्कार मामले में पीड़िता के पिता की हत्या, पीड़िता के चाचा गिरफ्तार, भारी जन दबाव के बाद घटना के 13 महीने बाद आरोपी विधायक गिरफ्तार। पीड़िता के परिवार को जान से मारने की कोशिश।

उन्होंने एक और ट्वीट कर कहा कि शाहजहाँपुर बलात्कार मामला पीड़िता गिरफ्तार, पीड़िता के परिवार पर दबाव, आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने जन दबाव पड़ने के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी भाजपा नेता पर अब तक बलात्कार का आरोप तक नहीं लगाया। 'वाह रे भाजपा का न्याय'।
 

आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने जानबूझकर देरी की। जन दबाव पड़ने के बाद गिरफ़्तार किया।

आरोपी भाजपा नेता पर अब तक बलात्कार का चार्ज तक नहीं लगाया।


वाह रे भाजपा का न्याय?





Popular posts
अदाणी फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाकर दी गयी आई फ्लू से बचाव एवं उपचार की जानकारी
Image
अदाणी फाउंडेशन द्वारा प्रतियोगिता परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी, युवाओं के सपनों को लगेंगे पंख
Image
RV NEWS LIVE के खबर का हुआ असर सीवान में आया नया मोड़, श्रवण कुमार ने पहले अपनाया था मुस्लिम धर्म फिर से पुनः लौट आया अपने हिंदू धर्म में
Image
सिंगरौली मध्यप्रदेश एनसीएल अमलोरी जीएम ऑफिस के कैम्पस में टायर स्क्रैप में भीषण आग
Image
मोरवा में हुए गोली कांड के आरोपी को पकड़ने में लगी पुलिस, जगह-जगह दे रही दबिश,घटना के बाद विपक्षी दलों ने बनाया मुद्दा, सिंगरौली से लेकर प्रदेश तक की राजनीति गरमाई
Image