इस महीने अलग-अलग राज्‍यों में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, अगले महीने भी लंबी छुट्टी

 इस महीने अलग-अलग राज्‍यों में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, अगले महीने भी लंबी छुट्टी












नई दिल्ली [जागरण स्पेशल]। अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही देश का सबसे बड़ा त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। त्योहारी सीजन का मतलब खूब सैर-सपाटा, ढेर सारी मस्ती और जमकर शॉपिंग। अगर आप भी ऐसी ही योजना बना रहे हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें। दरअसल, देश में सबसे बड़ा त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही अगले डेढ़ महीने बैंकों में भी लंबी छुट्टियां होंगी। इस वजह से अगले डेढ़ महीने में 16 दिन तक बैंक बंद रहेंगे। इसी माह 12 दिन तक बैंकों का अवकाश रहेगा।


दो अक्टूबर से शुरू हो रहा अवकाश


बैंकों का अवकाश कल यानि बुधवार, दो अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके से शुरू हो रहा है। इसके बाद इसी माह दशहरा, दीपावली, भाई दूज, गोवर्धनपूजा भी है। इसके बाद अगले महीने भी गुरुनानक जयंती की वजह से बैंकों में एक दिन का अतिरिक्त अवकाश रहेगा। विशेष तौर पर सरकारी बैंकों में लंबे अवकाश की वजह से कई काम प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में बैंकों से जुड़ा काम है तो उसे जल्दी से जल्दी निपटा लें।


खाली हो सकते हैं ATM


इतना ही नहीं मेला घूमने से लेकर दीपावली की तैयारियों के लिए पहले से ही नकदी की भी व्यवस्था कर लें। वैसे तो डिजिटल भुगतान की व्यवस्था आजकल हर जगह उपलब्ध है, बावजूद कुछ नकदी की जरूरत पड़ सकती है। त्योहारी सीजन में आमतौर पर एटीएम खाली हो जाते हैं। ऐसे में ऐन वक्त पर कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ जाता है।


 


अक्टूबर में दो लंबे अवकाश


अक्टूबर माह में दो बार बैंकों में लंबा अवकाश रहेगा। पहला लंबा अवकाश महीने के पहले सप्ताहंत में आ रहा है। पहले सप्ताहंत में 6 अक्टूबर को रविवार, 7 अक्टूबर (सोमवार) को महानवमी और 8 अक्टूबर (मंगलवार) को दशहरा का अवकाश रहेगा। इसके बाद दूसरा लंबा अवकाश महीने के अंत में पड़ेगा। महीने के अंत में 26 अक्टूबर को चौथा शनिवार, 27 अक्टूबर को रविवार व दीपावली, 28 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा, 29 अक्टूबर को भाई दूज और 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई जयंती 


नवंबर में भी पड़ेगा लंबा अवकाश


बैंक अधिकारियों के अनुसार, इसमें से कई अवकाश ऐसे हैं जो राज्य सरकारों द्वारा तय होते हैं। ऐसे में अलग-अलग राज्य के हिसाब से छुट्टियों की तिथि में परिवर्तन हो सकता है। निजी बैंकों में इनमें से कुछ मौकों पर अवकाश नहीं रहता है। इन अवकाश को हटा दिया जाए तो भी अक्टूबर महीने में नौ दिन सभी जगह पर बैंकों का बंद रहना तय है। यहां जो अवकाश बताए गए हैं, वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के निर्धारित अवकाश हैं। इनमें से सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती का अवकाश केवल गुजरात में होता है। हालांकि, अन्य राज्यों में भी लंबी छुट्टी के बाद 30 व 31 अक्टूबर को बैंक क्लोजिंग की वजह से काम प्रभावित रह सकता है। इसके बाद नवंबर के दूसरे सप्ताह में भी लंबा अवकाश पड़ेगा नवंबर माह के दूसरे सप्ताह में 9 नवंबर को दूसरा शनिवार, 10 नवंबर को रविवार और 11 नवंबर को गुरुनानक जयंती का अवकाश रहेगा। 


 


अक्टूबर माह में होने वाले अवकाश


दिन             तिथि              अवकाश


बुधवार       02 अक्टूबर       गांधी जयंती


रविवार       06 अक्टूबर       रविवार


सोमवार      07 अक्टूबर       महानवमी


 


मंगलवार    08 अक्टूबर       दशहरा


शनिवार     12 अक्टूबर        दूसरा शनिवार


रविवार      13 अक्टूबर        रविवार


रविवार      20 अक्टूबर        रविवार


शनिवार     26 अक्टूबर       चौथा शनिवार


रविवार      27 अक्टूबर       रविवार/दीपावली


सोमवार     28 अक्टूबर       गोवर्धन पूजा


मंगलवार    29 अक्टूबर      भाई दूज


गुरुवार      31 अक्टूबर       सरदा


 


रविवार      03 नवंबर          रविवार


शनिवार     09 नवंबर         दूसरा शनिवार


रविवार      10 नवंबर         रविवार


सोमवार     11 नवंबर          गुरुनानक जयंती


(नोट- इनमें से कुछ छुट्टियां अलग-अलग राज्य के हिसाब तय होती हैं। जैसे सरदार पटेल जयंती का अवकाश केवल गुजरात में होता है।)


 








 






 











Popular posts
अदाणी फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाकर दी गयी आई फ्लू से बचाव एवं उपचार की जानकारी
Image
अदाणी फाउंडेशन द्वारा प्रतियोगिता परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी, युवाओं के सपनों को लगेंगे पंख
Image
RV NEWS LIVE के खबर का हुआ असर सीवान में आया नया मोड़, श्रवण कुमार ने पहले अपनाया था मुस्लिम धर्म फिर से पुनः लौट आया अपने हिंदू धर्म में
Image
सिंगरौली मध्यप्रदेश एनसीएल अमलोरी जीएम ऑफिस के कैम्पस में टायर स्क्रैप में भीषण आग
Image
मोरवा में हुए गोली कांड के आरोपी को पकड़ने में लगी पुलिस, जगह-जगह दे रही दबिश,घटना के बाद विपक्षी दलों ने बनाया मुद्दा, सिंगरौली से लेकर प्रदेश तक की राजनीति गरमाई
Image