राष्ट्रपति ने कहा- स्वच्छ भारत मिशन अपनाकर देश ने किया महात्मा गांधी को याद
नई दिल्ली, एएनआइ। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि भारत के लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्वच्छ भारत मिशन को आंदोलन के रूप में अपनाकर स्मरण किया है।
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम अपने संदेश में कहा है, 'स्वच्छ भारत मिशन को आंदोलन के रूप में अपनाकर भारत की जनता ने राष्ट्रपिता को स्मरण किया है। हमारा राष्ट्र समग्र विकास, पारदर्शिता और सार्वजनिक जीवन में इमानदारी पर जोर देता है। गरीबों और किसानों के जीवनयापन को समर्थन और उनके विचारों को ध्यान में रखते हुए जल संसाधन का प्रभावी इस्तेमाल करते हैं।'
सत्य, अहिंसा के पुजारी को नमन
राष्ट्रपति ने कहा कि हम सभी के लिए 150वीं गांधी जयंती विशेष अवसर है। सत्य, अहिंसा, सौहार्द, नैतिकता और सादगी के लिए अपने आप को फिर से समर्पित करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी द्वारा मानवता का संदेश देने के लिए सत्य, अहिंसा और सर्वोदय तैयार किया गया।