15 दिसंबर से यमुना एक्सप्रेसवे पर घट जाएगी वाहनों की रफ्तार

 


15 दिसंबर से यमुना एक्सप्रेसवे पर घट जाएगी वाहनों की रफ्तार


15 दिसंबर से यमुना एक्सप्रेसवे पर घटेगी वाहनों की रफ्तार


 

ग्रेटर नोएडा। 15 दिसंबर के बाद अगर आपने अपनी कार यमुना एक्सप्रेसवे पर 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाई तो चालान कट जाएगा। सर्दी में कोहरे के कारण हादसों को देखते हुए यमुना प्राधिकरण ने वाहनों की रफ्तार की गति सीमा 100 से घटाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा करने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 फरवरी तक लागू रहेगी।
दरअसल, सर्दी के मौसम में कोहरा में हादसे की आशंका बढ़ जाती है। अधिकतर हादसे तेज गति के कारण होते हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए यमुना प्राधिकरण ने एक्सप्रेसवे पर गति सीमा कम करने का फैसला लिया गया है। गति सीमा 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक लागू रहेगी। प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि अभी हल्के वाहनों की गति सीमा 100 किलोमीटर/घंटा है। इसे 80 किलोमीटर प्रति घंटा किया जाएगा। हाइवे पर भारी वाहनों की गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि गति सीमा कम होने से हादसों में कमी आएगी और लोग सुरक्षित सफर कर सकेंगे। इसे सख्ती से लागू किया जाएगा। गति सीमा लागू होने के बाद अगर कोई इसका उल्लंघन करेगा तो उसका चालान किया जाएगा। 15 दिसंबर से पहले वाहन चालकों को गति सीमा के बारे में जानकारी दी जाएगी। टोल प्लाजा पर भी कर्मचारी इसकी जानकारी देंगे। साथ ही, एक्सप्रेसवे पर भी इसे डिस्प्ले किया जाएगा।
यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे
वर्ष हादसे मौतें घायल
2016 1219 133 1525
2017 763 146 1426
2018 659 111 1388
2019 424 168 982


Popular posts
अदाणी फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाकर दी गयी आई फ्लू से बचाव एवं उपचार की जानकारी
Image
अदाणी फाउंडेशन द्वारा प्रतियोगिता परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी, युवाओं के सपनों को लगेंगे पंख
Image
RV NEWS LIVE के खबर का हुआ असर सीवान में आया नया मोड़, श्रवण कुमार ने पहले अपनाया था मुस्लिम धर्म फिर से पुनः लौट आया अपने हिंदू धर्म में
Image
सिंगरौली मध्यप्रदेश एनसीएल अमलोरी जीएम ऑफिस के कैम्पस में टायर स्क्रैप में भीषण आग
Image
मोरवा में हुए गोली कांड के आरोपी को पकड़ने में लगी पुलिस, जगह-जगह दे रही दबिश,घटना के बाद विपक्षी दलों ने बनाया मुद्दा, सिंगरौली से लेकर प्रदेश तक की राजनीति गरमाई
Image