भारतीयता का जो सबूत है उसको मांगने की इजाजत किसी को नहीं : प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर पद्रेश के बिजनौर जिले में शुक्रवार को हुए बवाल में मारे गए प्रदर्शनकारियों के परिवारों से मुलाकात की। प्रियंका गांधी रविवार को अचानक नहटौर पहुंची और मृतक प्रदर्शनकारी अनस और सुलेमान के परिवारों से मुलाकात की। ये दोनों मृतक शुक्रवार दोपहर को विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में गोली का शिकार हो गए थे।
हिंसा के दौरान मौत की सूचना पर प्रियंका गांधी आज दोपहर अचानक जिले के नहटौर क्षेत्र में पहुंच गईं। वहीं उनके अचानक दौरे को लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया, क्योंकि पुलिस व जिला प्रशासन को उनके आने की सूचना नहीं थी। प्रियंका के नहटौर पहुंचते ही पुलिस फोर्स वहां पहुंची।