झारखंड चुनाव परिणाम 2019 Live: रुझानों में कांग्रेस-जेएमएम को ताज, भाजपा ने गंवाया एक और राज्य
खास बातें
- झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी
- बहुमत के लिए 41 सीटों की जरूरत
- कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन 40 सीटों पर आगे
- भाजपा 29 सीटों पर आगे
- आजसू चार सीटों पर आगे
- जेवीएम चार सीटों पर आगे
- अन्य चार सीटों पर आगे
लाइव अपडेट
रुझानों के मुताबिक भाजपा ने सत्ता गंवा दी है
रुझानों से साफ है कि अब कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन को बहुमत मिल रहा है और जेएमएम के हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बन सकते हैं। रुझानों के मुताबिक भाजपा ने सत्ता गंवा दी है और उसे 10 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। जेएमएम गठबंधन को रुझानों में 40, भाजपा को 29, आजसू को चार, जेवीएम को चार सीटों पर बढ़त मिल रही है। वहीं अन्य के खाते में 4 सीटें आ रही हैं।