झारखंड: मंच पर पहुंचे हेमंत सोरेन, थोड़ी देर में लेंगे शपथ, राहुल-ममता समेत कई विपक्षी नेता मौजूद

झारखंड: मंच पर पहुंचे हेमंत सोरेन, थोड़ी देर में लेंगे शपथ, राहुल-ममता समेत कई विपक्षी नेता मौजूद



झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में थोड़ी देर में मोरहाबादी मैदान में शपथ लेंगे। सोरेन सहित कई नेता मंच पर उपस्थित हैं। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के दो और राष्ट्रीय जनता दल का एक विधायक मंत्री पद का शपथ लेगा। 


 

इस कार्यक्रम में राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोह गहलोत, कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह, डीएमके प्रमुख स्टालिन, आजेडी नेता तेजस्वी यादव, वामपंथी नेता डी राजा, सीताराम येचुरी, आप सांसद संजय सिंह, शरद यादव समेत कई नेता मौजूद हैं। हालांकि कई वरिष्ठ नेताओं ने इस कार्यक्रम से किनारा कर लिया है।

समारोह के दौरान सोरेन को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। जबकि इस खास मौके पर देश के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस के दो विधायक और आरजेडी का एक विधायक लेगा मंत्री पद की शपथ
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। दोनों को कांग्रेस आलाकमान की ओर से संदेश दे दिया गया है। साथ ही राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का एक विधायक भी मंत्री पद का शपथ  लेगा। 
 
शपथ ग्रहण समारोह में नहीं शामिल हो रहे कई बड़े नाम
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रांची नहीं आ रहे हैं। इतना ही नहीं शपथ ग्रहण को विपक्षी एकजुटता का बड़ा केन्द्र बनाने के प्रयास में जुटी कांग्रेस और झामुमो को उस समय बड़ा झटका लगा जब बसपा सुप्रीमो मायावती के भी रांची का कार्यक्रम नहीं बनाए जाने की जानकारी मिली।

बता दें कि झामुमो ने कांग्रेस पार्टी और लालू प्रसाद की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ गठबंधन में विधानसभा चुनाव लड़ा और 81 सदस्यीय सदन में सैंतालीस सीटों के साथ सहज बहुमत हासिल किया। झामुमो ने प्रदेश में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में 30 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस और राजद ने क्रमश: 16 और एक सीट हासिल की।


Popular posts
अदाणी फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाकर दी गयी आई फ्लू से बचाव एवं उपचार की जानकारी
Image
अदाणी फाउंडेशन द्वारा प्रतियोगिता परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी, युवाओं के सपनों को लगेंगे पंख
Image
RV NEWS LIVE के खबर का हुआ असर सीवान में आया नया मोड़, श्रवण कुमार ने पहले अपनाया था मुस्लिम धर्म फिर से पुनः लौट आया अपने हिंदू धर्म में
Image
सिंगरौली मध्यप्रदेश एनसीएल अमलोरी जीएम ऑफिस के कैम्पस में टायर स्क्रैप में भीषण आग
Image
मोरवा में हुए गोली कांड के आरोपी को पकड़ने में लगी पुलिस, जगह-जगह दे रही दबिश,घटना के बाद विपक्षी दलों ने बनाया मुद्दा, सिंगरौली से लेकर प्रदेश तक की राजनीति गरमाई
Image