झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम Live: मोदी-शाह की रैली का क्या पड़ा असर, जानिए कहां-कहां पिछड़ी भाजपा
खास बातें
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान कुल नौ रैलियां कीं
- गृहमंत्री अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान नौ रैलियां कीं
- राहुल गांधी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान पांच जबकि प्रियंका ने एक रैली की
झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों के अनुसार राज्य में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनती दिखाई दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के धुंआधार चुनाव प्रचार करने का कितना फायदा भाजपा को मिला उसकी तस्वीर भी स्पष्ट होती दिखाई दे रही है।