जिलाधिकारी अमित किशोर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट कक्ष में आर्थिक गणना की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक
जिलाधिकारी अमित किशोर देवरिया
देवरिया(सू0वि0) 30 नवम्बर| जिलाधिकारी अमित किशोर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट कक्ष में आर्थिक गणना की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद की अर्थव्यवस्था का आकलन इसी गणना के आधार पर किया जाता है। गांवों एवं शहरों में संचालित गतिविधियों पर विशेष ध्यान देते हुए आर्थिक गणना का कार्य सम्पादित कराया जाये।इस कार्य को पूरे मनोयोग के साथ जुड़े विभाग व कर्मचारी इसे समयबद्धता के साथ पूर्ण कराये।
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह आर्थिक गणना इस बार मोबाइल एप के माध्यम से डोर टू डोर की जायेगी। इसके1190 ग्राम पंचायत 11 नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत ,1542 प्रगणक व 435 सुपरवाइजर लगाये गये है। आर्थिक गणना का कार्य काॅमन सर्विस सेन्टर(सी0एस0सी0) द्वारा कराया जायेगा तथा 10 प्रतिशत आॅकडो का सत्यापन अर्थ एवं संख्या विभाग के अधिकारियों द्वारा किया जायेगा।
इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शिव शरणप्पा जी0एन0 सदस्य, डा0 राजेन्द्र प्रसाद चिकित्सा अधिकारी सदस्य,एस0के0सिंह उपायुक्त उद्योग सदस्य, हरिनाथ राम जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी सदस्य,सुरेन्द्र कुमार मौर्या सहकारिता सदस्य, रमेश चन्द्र पाण्डेय अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा सदस्य, अवधेश कुशवाहा जिला समन्वयक सामान्य सेवा केन्द्र(सी0एस0सी0), डा0मनोज कुमार पाण्डेय अपर सांख्यिकीय अधिकारी रामकृपाल दीक्षित सहायक सांख्यिकीय अधिकारी व अन्य इस समिति के सदस्य गण आदि उपस्थित रहे।