प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी जनपद देवरिया में कल 03 दिसम्बर 2019 को आयेगें
सम्वाददाता फ़िरोज़ खान देवरिया
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कल 03 दिसम्बर 2019 को जनपद देवरिया में आयेगें। प्रोटोकाल के संशोधित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री जी अपरान्ह् 01.45 बजे हेलीपैड बढ़या ठाठर घाट गोरखुपर से हेलीकाॅप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह् बाद 02.20 बजे विकास खण्ड भलुअनी अन्तर्गत ग्राम बहोर धनौती में निर्मित हेलीपैड पर पहुॅचेगें। तत्पश्चात अपरान्ह् 02.20 बजे से 2.35 बजे तक पं0 रामानुज त्रिपाठी(ग्राम बहोर धनौती) के आवास पर रहेेगें। इसके उपरान्त वे गोरखपुर के लिए प्रस्थान कर जायेगें।