ठंड से कांपा पूरा उत्तर भारत, टूटा 118 साल का रिकॉर्ड, 1.7 डिग्री दर्ज हुआ तापमान
राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शनिवार को कड़ाके की सर्दी और शीतलहर ने कंपकपी छुड़ा दी। दिल्ली में लगातार पारा गिरता जा रहा है। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री पर पहुंच गया है।
उधर दिल्ली में शुक्रवार की रात इस मौसम में सबसे ठंडी रही। आया नगर इलाका 3.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन के तापमान में भी कोई बड़ा उलटफेर नहीं होगा।