नागरिकता कानून के खिलाफ सड़क पर ममता, दिल्ली-महाराष्ट्र-बंगाल में प्रदर्शन

नागरिकता कानून के खिलाफ सड़क पर ममता, दिल्ली-महाराष्ट्र-बंगाल में प्रदर्शन



नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विपक्षी पार्टियों का विरोध थमता नहीं लग रहा है। आज सिलीगुड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फिर सड़क पर उतरी और उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। वहीं देश की राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले 20 दिनों से प्रदर्शनकारी धरने पर हैं। मुंबई में जमात-ए-इस्लामी और शिवसेना भी कानून के विरोध में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। 


लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे आएं: ममता बनर्जी


सिलीगुड़ा में ममता ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं राषअट्रीय नागरिक पंजी और नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लड़ रही हूं। मेरे साथ जुड़े। सभी लोगों से अनुरोध करती हूं कि वह आगे आएं और हमारे लोकतंत्र को बचाएं। वह भारत के प्रधानमंत्री हैं लेकिन हमेशा पाकिस्तान के बारे में बात करते हैं। क्यों? हम भारतीय हैं और हम अपने राष्ट्रीय मुद्दों के बारे में निश्चित तौर पर चर्चा करेंगे।'


विपक्ष भड़का रहा सांप्रदायिक भावनाएं: राम माधव


भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा, 'विपक्षी दल छोटे राजनीतिक लाभ के लिए नागरिकता संशोधन अधिनियम के रूप में हमारी सरकार द्वारा किए गए मानवीय कार्य के खिलाफ झूठ फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। वे सांप्रदायिक भावनाओं और मुस्लिम समुदाय को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।'


जमात-ए-इस्लामी के साथ शिवसेना करेगी प्रदर्शन


नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ मैदान में उतरी जमात-ए-इस्लामी को शिवसेना का साथ मिला है। आज मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन जमात-ए-इस्लामी हिंद मुंबई, मराठी पत्रकार संघ और एसोसिएशन ऑफ प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स मिलकर कर रहे हैं।


Popular posts
अदाणी फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाकर दी गयी आई फ्लू से बचाव एवं उपचार की जानकारी
Image
अदाणी फाउंडेशन द्वारा प्रतियोगिता परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी, युवाओं के सपनों को लगेंगे पंख
Image
RV NEWS LIVE के खबर का हुआ असर सीवान में आया नया मोड़, श्रवण कुमार ने पहले अपनाया था मुस्लिम धर्म फिर से पुनः लौट आया अपने हिंदू धर्म में
Image
सिंगरौली मध्यप्रदेश एनसीएल अमलोरी जीएम ऑफिस के कैम्पस में टायर स्क्रैप में भीषण आग
Image
मोरवा में हुए गोली कांड के आरोपी को पकड़ने में लगी पुलिस, जगह-जगह दे रही दबिश,घटना के बाद विपक्षी दलों ने बनाया मुद्दा, सिंगरौली से लेकर प्रदेश तक की राजनीति गरमाई
Image