सिंगरौली झांड़-फूंक के बहाने दुष्कर्म:महिला को तांत्रिक ले गया शमशान,परिवार से बोला- इस दौरान कोई दूसरा मौजूद रहा तो उसकी मृत्यु हो जायेगाी

सिंगरौली झांड़-फूंक के बहाने दुष्कर्म:महिला को तांत्रिक ले गया शमशान,परिवार से बोला- इस दौरान कोई दूसरा मौजूद रहा तो उसकी मृत्यु हो जायेगाी

आर वी न्यूज़ जिला संवाददाता प्रदीप शाह



जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश रिर्टन विश्वकाशी (RV NEWS LIVE)ब्यरो न्यूज़ सिंगरौली - झाड़ फुंक तंत्र मंत्र के चक्कर में ना पड़े ऐसा करना भी अपराध की श्रेणी में आता है मंडला में तांत्रिक ने 33 वर्षीय महिला से शमशान घाट में रेप किया। महिला पर चुड़ैल का साया बोलकर तांत्रिक उसे झाड़ फूंक के बहाने ले गया था। उसे परिवार वालों को ये कहकर डारा दिया था कि अनुष्ठान के समय कोई दूसरा व्यक्ति मौजूद रहा, तो उसकी जान को खतरा है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। महिला ने घर पहुंच कर आपबीती बताई। इसके बाद बरेला थाने में शिकायत दर्ज कराई।

 परिवार वालों को लगता है, उस पर किसी चुड़ैल का साया है

बरेला क्षेत्र निवासी 33 वर्षीय पीड़ित कुछ समय से बीमार रहती है। परिवार वालों को लगता है, उस पर किसी चुड़ैल का साया है। वे इलाज डॉक्टर से कराने की बजाय उसकी झाड़-फूंक करा रहे थे। मंडला के बीजाडांडी क्षेत्र के जमुनिया निवासी पंडा विजय यादव भी झाड़-फूंक करता है। क्षेत्र में वह चर्चित भी है। 13 मार्च को परिवार वाले महिला को उसके पास लेकर पहुंचे। वह झांड़-फूंक करने लगा। महिला को देखकर उसकी नीयत डोल गई। बोला, विशेष अनुष्ठान करना पड़ेगा।


रात 10.30 बजे पहुंचा, बोला- रात का विशेष अनुष्ठान करना है

14 मार्च की रात करीब 10:30 बजे तांत्रिक विजय यादव ड्राइवर लट्‌टू के साथ महिला के घर पहुंचा। बोला- रात का विशेष अनुष्ठान करना है। परिवार वालों को बोला कि ये तांत्रिक क्रिया है। अकेले में करना पड़ेगा। यदि कोई और वहां मौजूद रहा, तो उसकी जान भी जा सकती है। परिवार के लोग तांत्रिक विजय यादव की बातों में आ गए। पीड़ित को उसके साथ भेज दिया। शमशान घाट ले जाकर तांत्रिक ने ड्राइवर को दूर भेज दिया। फिर महिला से रेप किया। बोला कि अब ये चुड़ैल कभी परेशान नहीं करेगी। इसके बाद महिला को उसके घर छोड़कर फरार हो गया।

महिला ने खुलासा किया तो परिवार के लोग सन्न रह गए

तांत्रिक के जाने के बाद परिवार के लोगाें ने महिला से पूछा कि चुड़ैल को भगाने के लिए उसने क्या किया। तब महिला ने आपबीती बताई। वे सोमवार को महिला को लेकर बरेला थाने पहुंचे। आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Popular posts
अदाणी फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाकर दी गयी आई फ्लू से बचाव एवं उपचार की जानकारी
Image
अदाणी फाउंडेशन द्वारा प्रतियोगिता परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी, युवाओं के सपनों को लगेंगे पंख
Image
RV NEWS LIVE के खबर का हुआ असर सीवान में आया नया मोड़, श्रवण कुमार ने पहले अपनाया था मुस्लिम धर्म फिर से पुनः लौट आया अपने हिंदू धर्म में
Image
सिंगरौली मध्यप्रदेश एनसीएल अमलोरी जीएम ऑफिस के कैम्पस में टायर स्क्रैप में भीषण आग
Image
मोरवा में हुए गोली कांड के आरोपी को पकड़ने में लगी पुलिस, जगह-जगह दे रही दबिश,घटना के बाद विपक्षी दलों ने बनाया मुद्दा, सिंगरौली से लेकर प्रदेश तक की राजनीति गरमाई
Image